लखनऊ

UP Weather: यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, कानपुर रहा सबसे ठंडा शहर, जल्द बारिश देगी दस्तक

आज का मौसम यूपी, 22 December 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में नए साल से पहले बारिश होने की संभावना है। 26 से 28 दिसंबर के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिससे ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। आइए जानें कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। हालांकि दिन में अभी भी अच्छी धूप निकल रही है। जिससे लोगों को को दोपहर में सर्दी से राहत मिल रही है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यूपी के मौसम में बदलाव होने वाला है। 26 से 28 दिसंबर के दौरान प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव होगा। जिसके प्रभाव से ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कही-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। वहीं 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

28 दिसंबर तक शीतलहर से राहत

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 दिसंबर की देर शाम से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 28 दिसंबर को बारिश में कमी आने के आसार हैं। वहीं 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होने के चलते न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आ सकती है। फिलहाल यूपी में 28 दिसंबर तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत बनी रहने की संभावना है।

बहराइच में रहा सबसे अधिक तापमान

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बहराइच का तापमान सबसे अधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article