लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में तेज हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन, इटावा में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, 22 जनवरी को फिर आएगी बारिश

आज का मौसम यूपी, 20 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला हैं। आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती है। कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मंगलवार को भी घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। आकाश में फिर से काले बादलों की आवाजाही देने मिलेगी। इस दौरान हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने इस हफ्ते दो दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। आज यूपी में घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी

यूपी में आज और कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि सुबह के समय कई जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आज प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने वाला है। मंगलवार को भी कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिनभर मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी जारी रह सकती है।

22 और 23 जनवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। 22 जनवरी को तेज सतही हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। आईएमडी के अनुसारआने वाले 3 दिनों में यूपी के अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री का इजाफा होने के आसार हैं। जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

इटावा रहा सबसे ठंडा शहर

यूपी में रविवार को सबसे कम तापमान इटावा में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में थोड़ा उछाल भी देखा गया है। वहीं कई जगहों पर अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। रविवार को सबसे अधिकतम तापमान वाराणसी बीएचयू में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article