यूपी में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिम से पूर्वांचल तक झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों में हो सकता है वज्रपात

UP 16 August 2025 Ka Mausam : उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने स्वतंत्रता दिवस 16 अगस्त 2025 को तेज मानसूनी गतिविधियां होने की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात होने के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है।

UP Ka Mausam, 16 August 2025 : उत्तर भारत में मानसून का मिजाज नर्म है। बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक मौसम काफी सुहावना रहेगा। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 अगस्त को दिनभर मौसमी गतिविधियां जारी रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान। हालांकि, लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास रहेगा, जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने रहेंगे, जो चिंता का कटरी डूब क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। आइये जानते हैं दोनों राज्यों में कहां-कहां अधिक वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

UP Weather News

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में काले घने बादलों छाए हुए है। जन्माष्टमी के दिन राज्य के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बौछारे गिरने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है, लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। फिलहाल, कुछ जिलों में हल्की धूप निकली है, जिससे सुबह से उमस ने हाल बेहाल कर रखा है।

End of Feed