लखनऊ

यूपी में फिर बदला मौसम, आज कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं, उमस और गर्मी करेगी परेशान

आज का मौसम यूपी, 14 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। आज कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में दो दिन बाद हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान उमस और गर्मी परेशान कर सकती है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में मॉनसून की स्थिति कमजोर हो रही है। जिससे बारिश में भी कमी आएगी। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम साफ रहने के आसार जताएं है। हालांकि कुछ जिलों में लोकल डिस्टरबेंस के चलते बारिश हो सकती है। अभी तक बारिश के चलते प्रदेश में गर्मी और उमस से राहत थी। लेकिन अब बारिश की कमी से गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं पूर्वांचल में भी बारिश कम होने की वजह से उमस की स्थिति अधिक है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में शुक्रवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बीते दिन सबबसे अधिक तापमान वाराणसी का 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं है। प्रदेश में दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर को पूर्वी यूपी में कही-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

लखनऊ में आज सताएगी उमस

लखनऊ में शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकली रही। जिसके बाद रात में अचानक मौसम बदल गया। धूप के कारण दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। रात में तेज हवाएं चलने बारिश होने से लोगों को रात महसूस हुई। लखनऊ में सुबह हल्की हवाए चलने से मौसम खुशबना बना है। हालांकि आज दिन में यहां धूप निकलने के आसार हैं। जिससे उमस जैसी स्थिति का लोगों को सामान करना पड़ सकता है।

यूपी में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यूपी में सबसे अधिक बारिश लखीमपुर खीरी में 23.4 मिमी हुई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 22.8 मिमी, इटावा में 14.6 मिमी, चुर्क में 11.8 मिमी, बरेली में 11.6 मिमी, नजीबाबाद में 16 मिमी और मुरादाबाद में 15.2 मिमी, अलीगढ़ में 9.2 मिमी, आगरा ताज में 3.8 मिमी, मेरठ में 3.4 मिमी, शाहजहांपुर में 2.2 मिमी, फतेहगढ़ में 5 मिमी और वाराणसी बीएचयू में 0.2 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article