UP Weather Today: आज बरसेंगे बादल या गर्मी करेगी वार? जानें यूपी के मौसम का मूड

आज का मौसम यूपी, 14 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में रविवार को कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर बिजली और ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश और आंधी चलने का सिलसिला जारी है। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इस बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने कहर भी बरपा रहे हैं। इस कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। यूपी में अभी आंधी और बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर यूपी में भी देखने को मिलेगा।

Meta AI

Meta AI

आज पश्चिमी यूपी में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी हिस्से में कहीं-कही बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार है। 17 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद 18 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

End of Feed