LIVE

देश में मौसम के बदलते रंग; कहीं चुभती-जलती गर्मी, कहीं बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज का मौसम 14 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देश में एक बार से मौसम ने करवट बदली है। इस बार समय से पहले ही भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल की शुरुआत में भी मई-जून की गर्मी का एहसास हुआ। जिसके पिछले कुछ दिनों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में कमी आई। साथ ही गर्मी से भी हल्की राहत मिली। जिसके बाद अब फिर से गर्मी बढ़ने वाली है और तापमान भी ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की तीव्रता कम हो सकती ह। वहीं नॉर्थ ईस्ट और साउथ के राज्यों में बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं।

Pooja KumariUpdated Apr 14, 2025, 19:46 IST
Follow on Google News
देश में मौसम के बदलते रंग; कहीं चुभती-जलती गर्मी, कहीं बारिश के साथ गिरेंगे ओले

देश में मौसम के बदलते रंग; कहीं चुभती-जलती गर्मी, कहीं बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज का मौसम, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म रहने वाला है। साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। हालांकि राजस्थान के जोधपुर और जयपुर में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

APR 14, 2025 15:33 IST

बिहार के सारण जिले में ऑरेंज अलर्ट

APR 14, 2025 13:41 IST

पश्चिम बंगाल में आज रहेगा मिला-जुला मौसम

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इसके अलावा गंगा के तटीय क्षेत्रों और दार्जिलिंग में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।
APR 14, 2025 11:47 IST

दिल्ली में फिर से चढ़ने लगा पारा

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
APR 14, 2025 09:53 IST

गुजरात में सताएगी उमस भरी गर्मी

गुजरात में आज लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। यहां अहमदाबाद और सूरत में मौसम उमस भरा और गर्म रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
APR 14, 2025 08:49 IST

एमपी में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

मध्य प्रदेश में आज पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है।
APR 14, 2025 07:19 IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू में मौसम शुष्क और गर्म रहने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान श्रीनगर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
APR 14, 2025 07:19 IST

हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश


हिमाचल प्रदेश में आज मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदबांदी होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमा 22 से 24 डिग्री सेल्यिस रह सकता है। न्यूनतम तापमन 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
APR 14, 2025 07:19 IST

राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने का अलर्ट


राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अनेक भागों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का नया दौर शुरू होगा और प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15-16 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है।विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में लू तथा कहीं-कहीं तीव्र लू चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।
APR 14, 2025 07:19 IST

पंजाब और हरियाणा में चलेंगी धूल भरी हवाएं


पंजाब और हरियाणा में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि गर्मी का प्रभाव कम रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। साथ ही कुछ जगहों पर धूल भरी हवाएं भी चल सकती है।
APR 14, 2025 07:19 IST

दिल्ली-एनसीआर में गर्म रहेगा मौसम


दिल्ली में आज फिर से मौसम गर्म रहन की संभावना है। हालांकि लू की स्थिति में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।