UP Weather Today: यूपी में अगले तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं, दिन में गर्मी का एहसास होगा कम, तापमान में भी गिरावट के आसार

आज का मौसम यूपी, 12 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज से तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो रहा है। जिसकी रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं। गुरुवार से हवा की स्पीड बढ़कर 20 से 25 किमी प्रति घंटा रह सकती है। तेज हवाओं के प्रभाव से तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही ठंड की विदाई और गर्मी का आगमन हो रहा है। यूपी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश में मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने वाला है। यूपी में आज से तेज हवाओं का दौर शुरू हो रहा है। गुरुवार को हवा की रफ्तार में और इजाफा हो सकता है। तेज हवाओं के प्रभाव से दिन में धूप का असर कम होगा। साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। फिलहाल यूपी में सिर्फ सुबह-शाम भी ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है:

UP Weather (2).

आज यूपी का मौसम

आज साफ रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस अवधि में बारिश या कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यूपी में तेज हवाओं का दौर 13 और 14 फरवरी को भी जारी रहने वाला है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक के आसपास रह सकती है। साथ ही मौसम भी साफ रहने की संभावना है।

End of Feed