लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में तीखी धूप से बेअसर ठंड, कल से चलेंगी तेज हवाएं, पारा लुढ़कने से फिर लौटेगी सर्दी

आज का मौसम यूपी, 11 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। कल से प्रदेश में फिर तेज हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। जिसके असर से तापमान में कमी आ सकती है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। न ही ज्यादा ठंड पड़ रही है और न ही गर्मी सता रही है। यूपी में दो दिन हल्की ठंड पड़ने की ही संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे बाद तेज सतही हवाओं का दोर फिर से शुरू होने वाला है। जिसके प्रभाव से तापमानमें हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पारा लुढ़कने के साथ ही ठंड में हल्का इजाफा होने के भी आसार हैं।

12 फरवरी से चलेंगी तेज सतही हवाएं

यूपी में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 12 फरवरी से एक बार फिर तेज हवाएं शुरू होने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इस दौरान मौसम साफ बना रहेगा।

14 फरवरी तक तेज हवाओं का दौर जारी

यूपी में तेज सतही हवाएं 14 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद 15 फरवरी को मौसम फिर से बदल जाएगा। तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।

कानपुर में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में सोमवार को सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। जिसका न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कई ऐसे शहर भी रहे, जिनका अधिकमत तापमान 28 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। जिसमें प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, हमीरपुर, वाराणसी और कानपुर शामिल हैं। रविवार को सबसे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article