सावन में यूपी में झमाझम बरस रहे बदरा, आज 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वाराणसी में कई घाट जलमग्न

आज का मौसम यूपी, 12 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सावन में यूपी में झमाझम हो रही बारिश
  • बारिश से गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर
  • कई इलाकों में बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: सावन के महीने में उत्तर प्रदेश में बादल झूमकर बरस रहे हैं। मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद से ही यूपी के हर हिस्से में बारिश दर्ज की जा रही है। जिसके चलते यहां गर्मी से राहत बनी हुई है। बारिश से गंगा समेत कई नदियां भी उफान पर हैं। जिससे वाराणसी और प्रयागराज में कई घाट डूब गए हैं। वहीं सरयू नदी भी के खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। यूपी में रविवार को भी लखनऊ समेत कई शहरों में बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।

End of Feed