यूपी में शीतलहर छुड़ाएगी कंपकंपी, अगले तीन दिन अलर्ट जारी, आज इन जिलों में दिखेगा Cold Wave असर

आज का मौसम यूपी, 11 December 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज से 13 दिसंबर तक पश्चिमी हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज कई जिलों में कोहरा छाए रहने की भी चेतावनी जारी की गई है। यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सबसे कम तापमान बुलंदशहर में 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान उरई में 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। इसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में ठंड का असर बढ़ा है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट लगातार देखी जा रही है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी सभी जिलों का 30 डिग्री के नीचे आ चुका है। फिलहाल यूपी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी नहीं पड़ रही है। लेकिन शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। इस बीच कई जिलों में शीतलहर चलना भी शुरू हो गई है। जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

Winter (1)

यूपी में ठंड

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद और आसपास के इलाके शामिल हैं। वहीं कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, महाराजगंज, हरदोई और आसपास के इलाकों में आज घना कोहरा छाने की संभावना है।

End of Feed