लखनऊ

रवि किशन के संग मजाकिया अंदाज में दिखे CM योगी, बोले- कभी अच्छा और पुण्य का काम किया करो

यूपी के सीएम योगी और गोरखपुर से सांसद रवि किशन के बीच मजाकिया अंदाज का एक वीडियो सामने आया है। सीएम योगी कंबल बांट रहे थे, तभी वह रवि किशन को बुलाते हैं और कहते हैं कि कभी अच्छा और पुण्य का काम किया करो। इस पर सभी लोग ठहाके मारने लगते हैं।

Image

सीएम योगी और रवि किशन।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर शहर के विभिन्न रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रेन बसेरा पर मौजूद जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंबल और खाने का पैकेट वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला मौजूद रहे। कंबल वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में सदर सांसद रवि किशन से कहा कि कभी अच्छा और पुण्य का काम किया करो और इशारा किया कि अपने हाथ से जरूरतमंदों को कंबल बांटो।

सीएम की बात सुनकर लगे ठहाके

मुख्यमंत्री की इतनी बात सुनते ही सांसद एक्टिव हो गए और तुरंत अपने हाथों से कंबल बांटना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में यह बात कह कर मुस्कुरा दिया। बता दें कि अधिकतर समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंभीर मुद्रा में देखा जाता है। सार्वजनिक स्थल पर बहुत कम मुख्यमंत्री इस तरीके से हंसते और मुस्कुराते नजर आते हैं। इसलिए, इस पल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग मजाकिया अंदाज देखकर खुद भी हंस रहे हैं।

कालचक्र किसी की परवाह नहीं करताः सीएम योगी

इधर एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कालचक्र किसी की परवाह नहीं करता है, उसका प्रवाह निरंतर चलता रहता है, इसलिए हमें खुद को समय की धारा के अनुरूप तैयार करना होगा। समय के अनुरूप सोचने और चलने की आदत डालनी होगी। समय के अनुरूप खुद को तैयार नहीं कर पाने वाले पिछड़कर पिछलग्गू हो जाते हैं।

सीएम योगी मंगलवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम समय के अनुरूप समाज के प्रत्येक तबके को जोड़ते हुए टीम भावना के साथ समाज और देश हित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। जब सामूहिकता की भावना और टीम वर्क से प्रयास किए जाएंगे तो परिणाम भी उसी के अनुरूप सार्थक आएंगे। परिणाम ही प्रयास और तैयारी के स्तर का वास्तविक परिचय देता है।

टीम वर्क और परिणाम के बीच साम्य को समझाते हुए मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का बचपन इंसेफेलाइटिस के दुष्चक्र में 1977 से लेकर 40 साल तक फंसा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में पचास हजार से अधिक बच्चों की मौत हो गई। पहले उपचार की व्यवस्था नहीं थी। उपचार की व्यवस्था हुई, वैक्सीन आया तो वायरस ने अपना नेचर चेंज कर लिया। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो प्रदेश और केंद्र सरकार ने टीम भावना के साथ, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और अन्य संगठनों के सहयोग तथा सरकार के विभिन्न विभागों के समन्वय से मिलकर लड़ाई लड़ी। इसका परिणाम रहा कि 40 साल की समस्या का समाधान 2 साल में हो गया। इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की सफलता कठिन चुनौतियों का सामना करने से लेकर टीम भावना से परिणाम प्राप्त करने की यात्रा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article