UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम लगभग विदा ले चुका है। सिर्फ सुबह और रात में ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दोपहर में तीखी धूप निकल रही है। जिससे दिन में गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव होगा। यूपी में अगले दो दिन तेज हवाएं चलने वाली है। जिसके बाद बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम ठंडा होने के आसार हैं।
आज यूपी का मौसम
आज यूपी में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 और 12 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के भी आसार हैं। यूपी में इस बार होली पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी यूपी में 13 और 14 मार्च को बारिश की संभावना है। लेकिन पूर्वी यूपी में इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है।
बारिश से तापमान में गिरावट के आसार
यूपी में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। मार्च माह के शुरुआत से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। दिन में भी धूप भी तल्खी बढ़ रही है। जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। होली पर यूपी में बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। 15 मार्च के बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगेगी। होली के बाद यूपी में गर्मी तेजी से बढ़ने के आसार हैं।
प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला
यूपी में रविवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हमीरपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, कानपुर का 33, वाराणसी का 33.2, आगरा का 33.8, झांसी का 33.1, लखनऊ का 32.1 डिग्री और बांदा का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर का रहा। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
