लखनऊ

Ayodhya: रामनवमी पर रामलला का अभिषेक करेंगी सूर्य की किरणें, 15 अप्रैल तक पूरा होगा राम मंदिर का निर्माण

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 15 अप्रैल तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार फिर रामनवमी पर 12 बजे रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी। नृपेंद्र मिश्रा मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या आए हुए हैं।

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल भी रामनवमी के दिन ठीक 12 बजे रामलला के मस्तक को सूर्य की किरणें अभिषेक करेंगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा मंदिर के बीच बनने वाला जलाशय भी तीन महीने में पूरा हो जाएगा।

कल स्थापित होगी तुलसीदास की मूर्ति

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति आज जयपुर से अयोध्या पहुंच जाएगी। जिसकी स्थापना कल यानी रविवार को की जाएगी। शिखर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसमें 18 में से 11 कड़ी बनकर तैयार है। मंदिर में अब सिर्फ 20 हजार क्यूबिक पत्थर लगाने का काम बाकी है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर में लगने वाली सभी मूर्तियां 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच स्थापित हो जाएंगी।

मंदिर निर्माण में आ रही चुनौतियां

समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने में कई चुनौतियां आईं। त्योहारों के मौके पर मजदूर अपने घर जाते हैं, जिससे निर्माण कार्य की प्रगति पर असर पड़ता है। महाकुंभ के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे थे। महाकुंभ की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी आई है। जिसके बाद निश्चित रूप से अब काम बढ़ेगा। लेकिन अब होली और रामनवमी का त्योहार सामने है। इन त्योहारों को मनाने के लिए मजदूर अपने घर जाएंगे। जिससे निर्माण कार्य में बाधा आएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!