LIVE

देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश और बर्फबारी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का वेदर

Pooja KumariUpdated Mar 10, 2025, 15:08 IST
Follow on Google News
देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश और बर्फबारी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का वेदर

देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश और बर्फबारी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का वेदर

मौसम विभाग के अनुसार आज देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। साथ ही कड़ाके की ठंड का भी एहसास होगा। वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बादलों की आवाजाही हो सकती है। हालांकि बारिश की संभावना बेहद कम है। वहीं गुजरात, कोंकण और गोवा में लू की चेतावनी भी जारी की गई है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAR 10, 2025 15:08 IST

तमिलनाडु में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण तमिलनाडु में 11 मार्च की रात के शुरुआती समय तक आंधी तूफान के साथ बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
MAR 10, 2025 15:07 IST

हिमाचल प्रदेश में होगी गरज के साथ बूंदाबांदी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सोमवार को और बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। इसने बताया कि केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि गोंदला में बहुत कम बर्फबारी हुई। इस बीच, रोहतांग में अटल सुरंग के पास बर्फबारी की सूचना के बाद लाहौल एवं स्पीति में पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
MAR 10, 2025 13:26 IST

राजस्थान में आज कैसा दर्ज हुआ मौसम

राजस्थान में आज मौसम मुख्यत: शुष्क दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा शहर बारां रहा। यहा का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAR 10, 2025 12:09 IST

गुजरात में राजकोट में रहा सबसे अधिक पारा

MAR 10, 2025 08:28 IST

सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव का येलो अलर्ट

MAR 10, 2025 07:08 IST

बैक टू बैक सिस्टम से गुजरात और राजस्थान के मौसम पर प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में 10 मार्च के बाद एक चक्रवाती परिसंचरण आ सकता है। इसके बाद 11 से 14 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और आगे बढ़ने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में फिर से इसी तरह का सपोर्ट सर्कुलेशन दस्तक देने वाला है। इस बैक टू बैक सिस्टम के प्रभाव से पूरे गुजरात और दक्षिण राजस्थान में हवा का पैटर्न बदलने के आसार हैं।
MAR 10, 2025 06:08 IST

राजस्थान में बढ़ता तापमान


राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सोमवार से प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना कम है। बादलों के छाए रहने से उमस का भी एहसास हो सकता है।
MAR 10, 2025 06:08 IST

जम्मू-कश्मीर में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आज भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभवाना है। वहीं 11 मार्च को भी तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 13 और 14 मार्च को बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है। जिससे तापमान में फिर से गिरावट आएगी और दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।
MAR 10, 2025 06:07 IST

गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी


गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है। रविवार को सबसे अधिक पारा राजकोट में रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद भुज में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आईएमडी ने 10 से 12 मार्च के दौरान अगले 3 दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है।
MAR 10, 2025 06:07 IST

ओडिशा में दिन का पारा 40 डिग्री पार जाने के आसार


आईएमडी ने कहा कि ओडिशा में अगले चार से पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध और बोलांगीर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बौध में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि टिटलागढ़ में यह 38 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थान जहां दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है उनमें झारसुगुड़ा, भवानीपटना, बोलांगीर एवं सोनपुर शामिल है।
MAR 10, 2025 06:07 IST

आज दिल्ली के मौसम का हाल


दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।