बिहार में आंधी-तूफान 25 लोगों की मौत, यूपी में 22 की मौत; आग उगलती गर्मी पर दिल्ली में पड़ी राहत की फुहारें
बिहार के नालंदा में आंधी-तूफान 20 लोगों की मौत हो गई। देशभर के विभिन्न राज्य इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। दिन के साथ-साथ अब रात में भी तेज गर्मी सताने लगी है। हालांकि आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बिहार में आंधी-तूफान 25 लोगों की मौत, यूपी में 22 की मौत; आग उगलती गर्मी पर दिल्ली में पड़ी राहत की फुहारें
यूपी में आंधी-बारिश से 22 की मौत
इंदौर में बढ़ा गर्मी का कहर, लू लगने से चार मोरों की मौत
बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा और पटना सहित कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया है। इन जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, पटना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।
नालंदा में आंधी-तूफान 20 लोगों की मौत
यूपी के कई हिस्सों में गिरे ओले
लखनऊ के 19 शहरों में तेज बारिश, 4 लोगों की बिजली गिरने से मौत
राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर
पंजाब-हरियाणा में कब होगी बारिश?
राजस्थान में इस दिन से फिर चढ़ेगा पारा
बिहार के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 और 11 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अनुसार, आंधी बारिश के असर से इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा भीषण गर्मी से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।
पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में भी लू का सितम जारी रहने वाला है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 14-15 अप्रैल को फिर गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के दौरान गुरुवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
गुजरात का कांडला रहा सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कांडला में बुधवार को पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस दिन देश में सबसे अधिक तापमान था। राजकोट में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय शहर पोरबंदर में पारा असामान्य रूप से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक था। वहीं दीसा और अहमदाबाद में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
इन राज्यों में रहा लू का प्रकोप
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बुधवार को लू चलने के बीच कम से कम 26 मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। वहीं दिल्ली के चार मौसम केंद्रों ने लू की स्थिति आंकी गई। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी के कम होने की संभावना है।
