लखनऊ

यूपी में फिर जोर पकड़ेगी बरसात, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 03 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज कहीं-कहीं पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस पूरे हफ्ते प्रदेश में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं?

Image

यूपी का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही लगी रहेगी
  • सोमवार को कुछ जगहों पर हुई बूंदाबांदी
  • सबसे अधिक तापमान प्रयागराज, बस्ती में रहा

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। पिछले दिनों यूपी में बारिश का सिलसिला थम सा गया था। लेकिन अब बारिश का दौर फिर से लौटने वाला है। आने वाले दिनों में यूपी में फिर से झमाझम बारिश होने के आसार हैं। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मॉनसून ट्रफ दक्षिण से उत्तर की ओर खिसका है। जिसकी वजह से कुछ दिनों तक यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज यहां का मौसम कैसा रहने वाला है?

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार मंगलवार को आगरा, मथुरा, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, लखीमपुर, शाहजहांपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, हाथरस, कौशाम्बी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच और कासगंज में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

सोमवार को यूपी के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुल्तानपुर में 1.8 मिमी और झांसी 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। सोमवार को सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 36 डिग्री, बस्ती में 36 डिग्री, बलिया में 35 डिग्री और वाराणसी में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 24 डिग्री, चुर्क में 24.6 डिग्री, बरेली में 25.1 और मेरठ में 25.1 डिग्री रहा।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

4 से 6 सितंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर को भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं 6 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद 7 और 8 सितंबर यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article