दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में आज झमाझम बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए अगले 7 दिनों का मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: सोमवार को दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज फिर बदल गए हैं। दो-तीन दिन की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद यानी एनसीआर क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश हुई। सोमवार को बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से दिल्ली के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश से लोगों को राहत मिलेगी और मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ शहर में तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी तो वहीं कई इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है।

एनसीआर में बारिश की संभावना

एनसीआर क्षेत्रों में मौसम की बाच करें तो फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान क्रमश: 34 और 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें कि मौसम विभाग ने 4 सितंबर को फरीदाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गाजियाबाद में बूंदाबांदी की संभावना है। शहर के तापमान की बात करें तो इनका न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 27 रह सकता है। गाजियाबाद में उमस बढ़ने के साथ लोगों गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

दिल्ली में हुई 23 एमएम बारिश

दिल्ली के आसमान में सुबह से बादल छाए हुए थे। बादलों की आंख मिचौली के बीच शहर में धूप भी निकली, जिससे लगा तापमान बढ़ेगा। लेकिन गर्मी को बढ़ने से रोकने के कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में सोमवार को 23 मिमी बारिश हुई है। सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक सफदरजंग में सबसे अधिक 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके अलावा लोधी रोड पर 20 एमएम, आयानगर 8.4 एमएम, पीतमपुरा 4.5 एमएम, पालम में 1.6 एमएम, मयूर विहार 1.0 एमएम बारिश हुई। वहीं रिज एरिया और अन्य कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

दिल्ली में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 4 सितंबर 2024 तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को हुई बारिश को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज यानी 3 सितंबर और 4 सितंबर को भी दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। 5 से 9 सितंबर तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 से 35 और न्यूनतम तापमान 24 से 26 के बीच बना रहेगा। रिमझिम-रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article