लखनऊ

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, फिर से एक्टिव होगा मॉनसून, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे मेघ

आज का मौसम यूपी, 02 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सोमवार से बारिश का दायरा बढ़ने जा रहा है। आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि आज भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

Image

यूपी का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से बढ़ेगा बारिश का दायरा
  • पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
  • बारिश से उमस में मिलेगी राहत

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। जिसके चलते बारिश का सिलसिला भी थम सा गया था। हालांकि आज से मॉनसून फिर एक्टिव होने जा रहा है। जिससे धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला बढ़ने के आसार हैं। यूपी में रविवार से बारिश की वापसी हो गई। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठीकठाक बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते पूरे प्रदेश में उमस से राहत मिल सकती है।

आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं

यूपी में आज बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना जताई गई है। सोमवार को पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इसकी तुलना में पूर्वी यूपी में कम जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकि आज दोनों हिस्सों में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 3 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर बादल गरजने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कहीं-कितनी हुई बारिश

यूपी के कई जिलों में रविवार को बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में बीते दिन झमाझम बारिश देखने को मिली। जिससे यहां उमस से बड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 4.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा हरदोई में 3 मिमी, गोरखपुर में 3.7 मिमी, बरेली में 8.2 मिमी, झांसी में 8 मिमी, सुल्तानपुर में 2.4 मिमी और हमीरपुर में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

इस हफ्ते यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभवाना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 5 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी है। इसके बाद 6 और 7 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article