Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। सोमवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज तड़के कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट भी आ सकती है। राजधानी में मॉनसून विदाई के करीब है। हालांकि इस बार दिल्ली से मॉनसून की विदाई भी अपने सामान्य शेड्यूल से थोड़ा देरी से होने के संकेत मिल रहे हैं।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इन शहरों में छिटपुट फुहारें, बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार है।
अगले दो दिन कोई अलर्ट नहीं जारी
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 3 और 4 सितंबर को इन शहरों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। जिसके 5 सितंबर को दिल्ली का मौसम फिर से खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 5 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
आने वाले दिनों में मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 6 और 7 सितंबर को दिल्ली में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इन दो दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या फुहारें भी पड़ सकती है। लेकिन इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 36 डिग्री तक रहने की संभावना है।
दिल्ली में मॉनसून की विदाई
दिल्ली से मॉनसून की विदाई आमतौर पर 17 सितंबर को होती है। लेकिन इस बार अब तक स्थितियां मॉनसून के देरी से विदा होने की ओर इशारा कर रही है। इस बार सितंबर महीने में शुरुआत से ही अच्छी बारिश होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
