उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया यहां विधानसभा के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग (Self immolation) लगा ली,तुरंत ही युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है युवक का आरोप है कि लखनऊ की सहादतगंज पुलिस उसके मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, युवक की सुनवाई ना होने पर उसने ये कदम उठा लिया।
प्रतीकात्मक फोटो
उसने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, खुद को आग लगाने वाले युवक का नाम मुन्ना विश्वकर्मा है और ये युवक पुराने लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक युवक ने आलमबाग पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि पुलिस ने कई बार उसके साथ मारपीट की
युवक का आरोप है कि उसको पुलिस कई बार पुलिस चौकी की ले गई और वहां पर कई बार उसके साथ मारपीट की गई, यवक टेंट हाउस के मालिक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसपर पीड़ित ने आलमबाग थाने में तहरीर दी थी लेकिन आरोप है कि पुलिस टामलटोली करती रही और केस दर्ज नहीं किया।
