यूपी में दिवाली से पहले चकबंदी लेखपालों को मिला तोहफा, 728 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

योगी सरकार ने दिवाली से पहले चकबंदी लेखपालों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से पहले 728 कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है। उन्हें प्रमोशन देकर कानूनगो बनाया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के चकबंदी लेखपालों को दीपावली के पहले मुख्यमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को चकबंदीकर्ता (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति कर दी है। आठ साल से प्रतीक्षा में चल रहे चकबंदी लेखपालों को प्रमोट कर उन्हें दिवाली का उपहार दिया गया है।

CM yogi

फाइल फोटो।

कई पद चल रहे थे रिक्त

यूपी के चकबंदी आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में भूमि विवाद और चकबंदी की समस्या के त्वरित निपटारे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर प्रयास कर रहे हैं। 2016 से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कानूनगो के कई पद रिक्त चल रहे थे, इसके कारण भूमि पुनर्संयोजन और चकबंदी प्रक्रिया में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। इससे किसानों की भूमि से जुड़े विवादों के समाधान में देरी हो रही थी और भूमि सुधार के प्रयासों को भी नुकसान पहुंच रहा था।

End of Feed