लखनऊ

UP Today Weather: यूपी में जा रही बारिश, दहलीज पर है सर्दी; ठंडी हवाओं ने पकड़ा जोर

UP Today Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम अब बदलने वाला है। प्रदेश में बारिश का दौर जल्द ही खत्म होने वाला है और उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी का कहना है कि यूपी में अब सर्दी आने वाली है और राजधानी समेत अन्य जगहों पर बारिश का सिलसिला थमने जा रहा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

UP Today Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब रुकने जा रहा है। यूपी के कई जगहों पर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही रात के दौरान भी अब तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ में भी मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे रात का तापमान कम होगा और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

मंगलवार को हल्की बारिश

वहीं, मंगलवार को लखनऊ के हजरतगंज, महानगर और गोमतीनगर जैसे इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत यह बारिश हुई। आईएमडी ने इस बारिश को लेकर संभावना नहीं जताई थी। बारिश के बाद मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी के अन्य जिलों की स्थिति

अगर यूपी के अन्य जिलों की बात करें तो मंगलवार को लखनऊ के अलावा कानपुर, महोबा, रायबरेली और उन्नाव में भी हल्की बारिश हुई थी। इसके साथ ही सोनभद्र और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई थी। आईएमडी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम अब खत्म होने की ओर है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

यूपी में आ रही सर्दी

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में बारिश और गर्मी दहलीज पर है और ठंड का मौसम दस्तक देने को तैयार है। अब सुबह के वक्त थोड़ी-थोड़ी सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। आईएमडी ने कहा कि कई जगहों पर ठंडी हवा जोर पकड़ने लगी है। इस तरह से जल्द ही ठंडक दस्तक देगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article