Lucknow News: 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक, काशी रहा टॉप पर; जानिए अयोध्या और प्रयागराज का स्थान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2024, 04:47 PM IST

Lucknow News: उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटको की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही। वहीं, 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे।

Lucknow News: दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है। प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया। प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।

UP News

उत्तर प्रदेश में 9 महीने में पहुंचे 32 करोड़ पर्यटक

विदेश पर्यटकों की संख्या में भी हो रहा इजाफा

पर्यटन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही। वहीं, 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे। इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितंबर तक वाराणसी में कुल 8,42,04,814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726। जबकि, विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही।

End of Feed