UP में ट्रांसफर किए गए 11 IPS ऑफिसर, बदल दिए गए ये अधिकारी; आगरा-लखनऊ में इन्हें मिली तैनाती

उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस महानिरीक्षक की कमान सौंपी गई है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार तबादलों का क्रम जारी है। वहीं, रविवार को यूपी पुलिस विभाग में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, नवीन तैनात किए गए अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ क्षेत्र) और पुलिस आयुक्त (प्रयागराज) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, कई अन्य पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी नए स्थानों पर तैनात किया गया है।

Ias transfers in UP

CM योगी (फाइल फोटो)

प्रयागराज पुलिस आयुक्त बने जोगेंद्र कुमार

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को लखनऊ क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक की कमान सौंपी गई है। वहीं, शासन ने लखनऊ में पीएसी महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नियुक्त किया है। उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय का चार्ज दिया गया है। जोगेंद्र कुमार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है।

End of Feed