लखनऊ

ब्रह्मोस की गर्जना, आतंकवाद के अंत का शंखनाद; लखनऊ में प्रोडक्शन यूनिट का हुआ उद्घाटन

यूपी की राजधानी लखनऊ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की प्रोडक्शन यूनिट का आज रविवार को शुभारंभ हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से डिजिटल माध्यम के जरिए समारोह में भाग लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस परियोजना का उद्घाटन किया।

Image

लखनऊ में ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन

Photo : Times Now Digital

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिजिटल माध्यम से दिल्ली से समारोह में जुड़े और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ इस परियोजना का उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक मौके पर भाषण देते हुए कहा कि, "आतंकवाद को पुरी तरह कुचलने का वक्त आ गया है। आपरेशन सिंदूर ने ब्रम्होस की ताकत दिखाई है। पीएम मोदी ने पुरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंक को पूरी तरह कुचलना होगा। ऐसे में, ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा।

सीएम योगी ने कहा कि, पाकिस्तान से पूछो ब्रम्होस की ताकत क्या होती हैं"। सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों को बधाई दी। रक्षा मंत्री बनने के बाद जब पहली बार राजनाथ सिंह लखनऊ आए तब पहली बार लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन हुआ। उस समय उन्होंने कहा था लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल को बनाने का काम किया जाएगा। भ्रममोस जब अपनी कैपेसिटी के साथ काम करना प्रारंभ करेगी तो उसकी जीएसटी से ही इतना पैसा आ जाएगा हमारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। पीएम मोदी ने घोषणा की है कि कोई भी आतंकी घटना युद्ध की स्थिति मानी जाएगी।

50 हजार करोड़ का निवेश

सीएम योगी ने कहा कि, ब्रह्मोस से जुड़ी लगभग सात यूनिट यहां लगाई जा रही है। हमने जैसा सोच था, उससे कहीं अधिक रक्षा उत्पादन का निर्यात कर रहे हैं। आप देखेंगे कि आज जिन देशों में युद्ध चल रहे हैं, वे वही देश हैं जिनके पास अपनी रक्षा की आत्मनिर्भरता नहीं है। इजराइल इसका एक प्रमुख उदाहरण है। उसने अपने शत्रु देश को पूरी तरह से परास्त किया है। भारत आज जिस मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, वो निस्संदेह एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 50 हजार करोड़ का निवेश करवाना है और 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिलवाना है

आत्मनिर्भर भारत का विकास

उत्तर प्रदेश में कभी बेईमानी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर था, लेकिन सरकार ने 33 सेक्टरों में 33 प्रकार की योजनाएं लागू कर प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया। इन पहलों के परिणामस्वरूप, लगभग एक करोड़ युवाओं को निवेश के माध्यम से रोजगार और नौकरी के अवसर मिले। देश की पहली रैपिड रेल भी उत्तर प्रदेश में शुरू हुई, जो प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज भारत ने विकास की दिशा में एक बड़ी छलांग लगा दी है।

यूपी भारत का ग्रोथ इंजन

डीआरडीओ के ब्रह्मोस मिसाइल केंद्र ने ये साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश भारत को आगे ले जाने में एक मजबूत ग्रोथ इंजन की भूमिका निभा रहा है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला उत्तर प्रदेश अब इस पहचान से आगे बढ़ चुका है और आज ये देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में, उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कहा कि, मैं तीनों सेनाओं के वीर जवानों को उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं अभिनंदन करता हूं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article