UP में बारिश का तांडव, 10 लोगों की मौत; किसी पर गिरी बिजली तो कोई नदी में समाया

उत्तर प्रदेश के राहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई।

लखनऊ: यूपी में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आसमान से पानी के साथ आफत बरस रही है। कहीं आकाशीय बिजली ने कहर बरपा रखा तो कहीं पानी के सैलाब में जिंदगियां समा रही है। इसी बीच राहत विभाग ने बताया कि बुधवार शाम 6:30 बजे से गुरुवार शाम 6:30 बजे तक भदोही में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

इन जिलों में मौतें

राहत विभाग के मुताबिक, सोनभद्र, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़ और रायबरेली जिलों में भी बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 110.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राहत विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के 75 जिलों में से 27 में अधिक बारिश दर्ज की गई।

End of Feed