Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर शिक्षकों से भरी एक वैन पलट गई। घटना कमलापुर थाना क्षेत्र का है, जहां लखनऊ से सीतापुर आ रही वैन का टायर फट गया। टायर फटने से वैन पूरी तरह से पलट गई। पलटने के बाद वैन 20 मीटर तक घिसटती रही। वैन में सवार 7 शिक्षक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
वैन में सवार 7 शिक्षक घायल
जानकारी के अनुसार लखनऊ से सीतापुर आ रही वैन का रास्ते में टायर फट गया, जिस वजह से वैन पूरी तरह से पलटी और उसमें सवार 7 शिक्षक घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने सभी शिक्षकों को वैन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सभी शिक्षकों अस्पताल में भर्ती कराया।
पलटने के बाद घिसटती रही वैन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से वैन पलटी और फिर सड़क पर घिसटती रही। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह वैन में फंसे शिक्षकों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायल शिक्षकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
