लखनऊ के लिए खुशखबरी: 22 फरवरी को होगा ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का लोकार्पण

नवाबों की नगरी लखनऊ वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गोमतीनगर से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का काम पूरा हो गया है, जिसका लोकार्पण 22 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी है। शहर में एक प्रमुख इंफ्रा प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है और अब आगामी 22 फरवरी को इसे आम जनता को समर्पित किया जाएगा। लखनऊ के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इसका लोकापर्ण करेंगे। जी हां बात गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु और आगे डालीगंज तक के ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज की हो रही है।

Lucknow Green Corridor

लखनऊ में जल्द होगा ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का उद्घाटन

इस कॉरिडोर के खुल जाने के बाद डालीगंज से गोमतीनगर तक का सफर सिर्फ 5 से 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। जबकि अभी इस पर लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ता है। हर रोज एक लाख से ज्यादा लोग जाम में फंसकर इस सफर को पूरा करते हैं। ग्रीन कॉरिडोर के फेज-2 उद्घाटन से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

End of Feed