UP में 3.26 करोड़ वोटर्स को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया जवाब

UP SIR: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 1.85 करोड़ नोटिस वितरित किए जा चुके हैं।

UP SIR: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिर्फ नोटिस न मिलने की वजह से किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। रिणवा ने एसआईआर की हालिया प्रगति का ब्योरा देते हुए नोटिस, विसंगतियों की पहचान करना और नाम जोड़ने-हटाने में इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-छह और फॉर्म-सात से जुड़े मुद्दों को स्पष्ट किया।

UP Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (फोटो साभार: @ceoup)

मतदाताओं को EC का मिला नोटिस

लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में "नो मैपिंग" या तार्किक विसंगतियां पाई गईं उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मसौचा सूची में थे, उन्हें नोटिस भेजे गए। इनमें से 1.04 करोड़ मतदाताओं ने पिछली एसआईआर के दौरान संबंधित कॉलम खाली छोड़ दिया था और मतदाता सूची की ''मैपिंग'' पूरी नहीं की थी, जबकि 2.22 करोड़ के रिकॉर्ड में तार्किक गड़बड़ियां थीं

End of Feed