यूपी को आज मिलेगा एक और सुपरफास्ट कॉरिडोर; Lucknow-Kanpur Expressway का राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन; जानें रूट की हर खूबी

Lucknow Kanpur Expressway: आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन। जानें रूट, टोल टैक्स और 120 किमी की रफ्तार वाले इस हाई-स्पीड कॉरिडोर की खूबियां।

Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration: उत्तर प्रदेश के यातायात और औद्योगिक विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज यानी 13 जुलाई 2026 को प्रदेश को नया 'लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे' मिलने जा रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव से इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का भव्य लोकार्पण करेंगे। इस उद्घाटन के बाद 14 जुलाई को सुबह 8 बजे से यह मार्ग आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

Lucknow Kanpur Expressway

कल से आम लोगों के लिए खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

45 मिनट में तय होगी दूरी, 120 किमी होगी स्पीड

करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे लखनऊ एयरपोर्ट के आगे सरोजनीनगर (स्कूटर इंडिया) से शुरू होकर कानपुर में गंगा घाट (शुक्लागंज) से ठीक पहले समाप्त होगा। फिलहाल दोनों शहरों के बीच 2 से 3 घंटे का समय लगता है, लेकिन अब यह सफर महज 35 से 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

End of Feed