Lucknow Firing Case: लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई।
लखनऊ में दो पक्षों के विवाद के बाद चलीं गोलियां
सिपाही ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में दो पक्षों के बीच बरगद के पेड़ के आगे चबूतरा बनाने को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिपाही कार्तिक बिना हथियार के मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा और जांच शुरू की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - पंजाब को शिक्षा का हब बना रही सरकार, युवा मेले में CM मान बोले- 70 हजार से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरियां
पुलिस के अनुसार, फायरिंग के दौरान शिवा तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को गोली लग गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि शंभू तिवारी के सीने में गोली लगी है, जबकि शिवेंद्र और सुयश के सिर में गोली लगने से चोट आई है। फिलहाल, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
