LPG Crisis in India: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध पिछल 11 दिनों से जारी है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। एक तरफ ईरान का कहना है कि उसने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को बंद कर दिया है और वह यहां से ईंधन की सप्लाई नहीं होने देगा। दूसरी तरफ अमेरिका इसके खुले होने की बात कर रहा है। इधर भारत सहित दुनियाभर में LGP और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी होने लगी है। खासतौर पर चिंता रसोई गैस (LPG) को लेकर है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 फीसद LGP आयात करता है। अपनी जरूरत का लगभग 40 फीसद उत्पादन ही हमारे देश में होता है। चलिए जानते हैं, किन राज्यों में LGP का उत्पादन होता है -
देश के इन राज्यों में होता है LGP का सबसे ज्यादा उत्पादन
भारत में LGP का उत्पादन उन राज्यों तक ही सीमित है, जहां पर रिफाइनरी की कैपेसिटी ज्यादा है। इस मामले में गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु जैसे राज्य आगे हैं। इन्हीं राज्यों से देश के कुल LGP उत्पादन का ज्यादातर हिस्सा आता है।
सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन करने वाली कंपनियां
देश में एलपीजी प्रोडक्शन करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों की बात करें तो इसमें पांच प्रमुख नाम हैं -
- RIL
- IOCL
- BPCL
- HPCL
- ONGC
सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन किन राज्यों में
देश में सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन वाले राज्यों की बात करें तो उनमें प्रमुख तौर पर गुजरात का नाम सामने आता है। गुजरात के जामनगर में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की रिफायनरी है। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत, ओडिशा के पारादीप, तमिलनाडु के नागापट्टिनम, केरल के कोच्ची और असम के गोंगाईगांव का नाम सामने आता है।
गुजरात में एलपीजी प्रोडक्शन
साल 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन गुजरात में होता है। इसमें सबसे ऊपर जामनगर में मौजूद RIL रिफायनरी का नाम आता है। यह सबसे बड़ा रिफायनरी कॉम्पलेक्स है। इसके अलावा कोयली में IOCL, हजीरा में ONGC, और वडीनार में Nayara Energy की रिफायनरी है।
हरियाणा में एलपीजी प्रोडक्शन
हरियाणा के ऐतिहासिक पानीपत में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) यानी सरकारी रिफायनरी है, जो LPG का प्रोडक्शन करती है।
महाराष्ट्र में एलपीजी प्रोडक्शन
महाराष्ट्र का नाम भी LPG प्रोडक्शन के मामले में देश के टॉप के राज्यों में आता है। राजधानी मुंबई में BPCL, HPCL और रायगढ़ जिले के उरान में ONGC की रिफायनरी से LPG प्रोडक्शन होता है।
तमिलनाडु में एलपीजी प्रोडक्शन
तमिलनाडु के मनाली और नागापट्टिनम में CPCL की रिफायनरी है।
ओडिशा में एलपीजी प्रोडक्शन
ओडिशा का पारादीप में भी बड़े पैमाने पर LPG प्रोडक्शन होता है। यहां पर IOCL की रिफायनरी है, जो LPG प्रोडक्शन में बड़ा योगदान देती है।
असम में एलपीजी का उत्पादन
असम के बोंगाईगांव, डिगबोई और गुवाहाटी में IOCL की रिफायनरी है, जहां पर LPG का उत्पादन होता है। इसके अलावा नुमालिगढ़ में NRL की रिफायनरी है।
केरल में एलपीजी प्रोडक्शन
केरल के कोच्ची में भारत पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की रिफायनरी से भी LPG का उत्पादन होता है।
पंजाब में LPG का उत्पादन
पंजाब के बठिंडा में HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) की रिफायनरी से भी LPG का प्रोडक्शन होता है।
भारत अपनी जरूरत के लगभग 60 फीसद LPG का आयात करता है। स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रोडक्शन मुख्य तौर पर ऊपर बताई गई रिफायरियों और छोटे LPG फ्रैक्शनेटर्स से आता है।
