LPG Crisis: कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति रुकने से होटल इंडस्ट्री पर बड़ा असर, इसको लेकर चंडीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के चेयरमैन मनमोहन कोहली का बयान सामने आया है उनका कहना है कि LPG की आपूर्ति न होने से काफी असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ेगा। वहीं होटल इंडस्ट्री पर असर पड़ने से कई अन्य क्षेत्रों पर भी इसका असर होगा
LPG सिलेंडर की आपूर्ति रुकने से होटल इंडस्ट्री पर बड़ा असर (फाइल फोटो:istock)
उनका कहना है कि चंडीगढ़ में जो पाइप से गैस आपूर्ति है उस पर कोई असर नहीं है लेकिन जो होटल सिलेंडर पर निर्भर है उन पर काफी असर हो रहा है। हमारे कई संगठन के मेंबर हैं उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। अगर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेंगे तो इसका होटल और रेस्टोरेंट के व्यवसाय पर काफी असर पड़ेगा और कुछ दिनों में बंद करने की नौबत आ सकती है।
आज भी होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरीके से एलपीजी पर निर्भर
खाना पकाने के लिए आज भी होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरीके से एलपीजी पर निर्भर है इलेक्ट्रिक उपकरणों से खाने को सिर्फ गर्म किया जा सकता है उसको बनाया नहीं जा सकता है। होटल के साथ-साथ शादी विवाह समारोह पर भी इसका असर पड़ेगा।
असर रेस्टोरेंट ढाबा और नुक्कड़ पर खाना बेचने वालों पर भी पड़ेगा
रेस्टोरेंट जो सिर्फ खाना बेचते हैं उन पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। यह सिर्फ होटल इंडस्ट्री की बात नहीं है इसका असर रेस्टोरेंट ढाबा और नुक्कड़ पर खाना बेचने वालों पर भी पड़ेगा जो सिर्फ एक सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भोपाल में भी अब कॉमर्शियल सिलेंडर, उपभोक्ताओं को नहीं मिलेंगे
भोपाल में भी अब कॉमर्शियल सिलेंडर, उपभोक्ताओं को नहीं मिलेंगे। कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि घरेलू गैस की किल्लत न हो, सप्लाई बनी रहे। एलपीजी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. गुप्ता ने बताया कि कल से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर जारी नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इस रोक से छूट दी गई है। गुप्ता ने कहा, "तेल कंपनियां मामले का रिव्यू कर रही हैं और जिला प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। आज शाम 4:00 बजे होने वाली मीटिंग के बाद और जानकारी दी जाएगी। घरेलू LPG की सप्लाई में कोई कमी नहीं है।"
