शहर

Raipur: प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हत्या कर काट ली हाथ की नस...और फिर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी चाकू से हाथ की नस काटकर मरीन ड्राइव तालाब में कूद गया।

Image

Raipur: प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हत्या कर काट ली हाथ की नस...और फिर

रायपुर: शहर में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी चाकू से अपने हाथ की नस काटकर मरीन ड्राइव तालाब में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे के ड्रामे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोमोज की दुकान में काम करते थे दोनों

जानकारी के मुताबिक युवक और युवती एक मोमोज की दुकान में काम करते थे। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद युवक ने नौकरी छोड़ दी फिर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। आज युवक ने युवती को रेस्टोरेंट के बाहर मिलने बुलाया। इसके बाद देखते ही देखते बॉयफ्रेंड ने मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट के सामने प्रेमिका के पेट और हाथ कई वार किए, जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गई।

वारदात के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को फोन लगाया और फिर घायल अवस्था में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। संबंधित धाराओं में पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। वहीं युवक से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article