शहर

गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में तेज धमाका, खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूटे, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

Gurdaspur Hospital Blast:गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में धमाका हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Gurdaspur Hospital Blast: पंजाब के गुरदासपुर के सीमावर्ती कस्बे कलानौर के बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विस्फोट (Gurdaspur Blast) होने की खबर सामने आई है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी, जो दूर-दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के शीशे तक टूट गए।

विस्फोट की आवाज सुनते ही अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके की तीव्रता के कारण अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए हैं और भी नुकसान हुआ है।

डॉक्टर को फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थीं

बताते हैं कि डॉक्टर को फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि कलानौर के इस अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर थे। वहीं विस्फोट के बाद सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डीएसपी अमोलक सिंह काहलो और एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया तथा विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आस-पास घूमता नजर आया

पुलिस की जांच में घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आस-पास घूमता नजर आ रहा है। इस फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article