Lord Vishnu Statue: यूपी के पीलीभीत में खुदाई में निकली भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 07:04 PM IST

Lord Vishnu Gold Statue in Puranpur UP: यूपी के पीलीभीत में एक मामला सामने आया है पूरनपुर तहलील में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति मिली है, यहां सैकड़ों की संख्या में लोग मूर्ति की पूजा करने में जुट गए हैं।

पीलीभीत की पूरनपुर तहसील (Puranpur Pilibhit) क्षेत्र के ग्राम चांट फिरोजपुर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था जेसीबी से पानी की टंकी के लिए एक गड्ढे की खुदाई की जा रही थी खुदाई के दौरान एक भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति (Lord Vishnu Gold Statue) निकली इसके बाद ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भगवान विष्णु की मूर्ति की पूजा अर्चना करने लगे।

Lord Vishnu Gold Statue Found in Puranpur of Pilibhit UP

पीलीभीत के पूरनपुर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति मिली है

पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सोने की मूर्ति भगवान विष्णु के निकलने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है ग्रामीणों द्वारा दूध, फूल, रुपए आदि चढ़ाए जा रहे हैं बता दें कि जहां पर टंकी का निर्माण किया जा रहा था वह भूमि देवस्थान की है पास में ही मां भगवती का मंदिर भी बना हुआ है।

End of Feed