BJP Uttarakhand Candidates List: उत्तराखंड की सभी सीटों के लिए उम्मीदवार तय, तीरथ और 'निशंक' को टिकट नहीं

BJP Uttarakhand Candidates List 2024: देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उत्तराखंड के दो उम्मीदवारों के नाम भी थे। इस तरह से भाजपा ने उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

BJP Uttarakhand Candidate List, Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए आज यानी बुधवार 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहली लिस्ट में हो गई थी। दूसरी लिस्ट में राज्य की बाकी बची दो सीटों के उम्मीदवारों का नाम भी घोषित कर दिया गया है।

bjp Uttarakhand Candidates

उत्तराखंड के लिए भाजपा के पांचों उम्मीदवार तय

इस तरह से भाजपा ने उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बड़ी बात ये है कि भाजपा ने इस बार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' को टिकट नहीं दी है। चलिए जानते हैं भाजपा ने इस बार उत्तराखंड में किन नेताओं को चुनावी महासमर में उतारा है। भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

End of Feed