शहर

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत की शुरुआत, देखें रूट और टाइमिंग

आज से सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। इस रूट पर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

Photo : BCCL

Secunderabad-Visakhapatnam Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह इस रूट पर चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इस रूट पर वंदे भारत चलने को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकालों में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देकर रेलवे को काफी महत्व दिया गया है।

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत

बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके अलावा अन्य कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि नई वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी और इसकी शुरुआत आज (13 मार्च) से विशाखापट्टनम और सिकंदराबाद के बीच हुई। वहीं, सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच 15 मार्च से नई वंदे भारत की शुरुआत होगी। ट्रेन संख्या 20707 सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम सुबह 5.05 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.50 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

Vande Bharat Train (1)

वंदे भारत ट्रेन।

इन स्टेशनों पर रुकेगी नई वंदे भारत ट्रेन

वहीं, ट्रेन संख्या 20708 विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2.35 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.20 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी। नई वंदे भारत ट्रेन वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंदरी और सामलकोट रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

पूरी क्षमता के साथ चल रही वंदे भारत

बता दें कि ट्रेन में 530 यात्रियों की क्षमता वाले सात एसी चेयर कार कोच और एक एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच हैं। फिलहाल यह ट्रेन 100 प्रतिशत से अधिक यात्रियों के साथ लगातार चल रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article