LIVE
Aaj Mausam Ka AQI 9 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-पंजाब की हवा जहरीली, झारखंड में सुधर रहा प्रदूषण का स्तर
मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 9 November 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचंकाक बेहद खराब स्तर पर बरकरार है। इस दौरान कई इलाकों का एक्यूआई गंभीर स्तर पर भी पहुंच चुका है। बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्लीवालों का दम फूल रहा है। वहीं पंजाब में भी पराली जलाने से हवा में प्रदूषण का जहर बढ़ रहा है। हालांकि झारखंड में छठ के बाद हवा के स्तर में सुधार देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि अन्य शहरों में एक्यूआई कितना है?
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery Result 2024 Live
NOV 09, 2024 20:05 IST
नोएडा-ग्रेटर नोएडा का AQI
दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। बीते दिनों 300 के पार पहुंचा शहर का एक्यूआई पहले से बेहतर है, लेकिन अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज नोएडा का एक्यूआई 235 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 281 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में शहर के एक्यूआई में और सुधार होने की संभावना है।
NOV 09, 2024 19:44 IST
बहादुरगढ़ का एक्यूआई
दिल्ली से सटे और एनसीआर क्षेत्र के बहादुरगढ़ में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यहां की हवा लगातार कुछ दिनों से खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया है।
NOV 09, 2024 18:33 IST
आगरा का एक्यआई संतोषजनक श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आगरा का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। शहर का एक्यूआई 87 दर्ज किया गया है। यहां की आबोहवा दिल्ली और आसपास के शहरों से बेहतर बनी हुई है।
NOV 09, 2024 17:31 IST
दिल्ली का एक्यूआई
दिल्ली का एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, 351 बना हुआ है। आने वाले दिनों में इसे कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
NOV 09, 2024 15:42 IST
लखनऊ का एक्यूआई
यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रदूषण का स्तर है कल की तुलना में आज कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज का एक्यूआई 184 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 191 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था।
NOV 09, 2024 14:21 IST
दिल्ली में आज दोपहर एक्यूआई 353
दिल्ली में आज दोपहर 2 बजे एक्यूआई 353 दर्ज किया गया। राजधानी के कई इलाकों में आज हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार नजर आ रहा है। आज बवाना और न्यू मोती बाग में ही एक्यूआई 400 पार दर्ज हुआ है।
NOV 09, 2024 13:41 IST
MP के कई शहरों की हवा का स्तर खराब
मध्य प्रदेश के कई शहरों में हवा का स्तर खराब बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर 1 बजे एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। हालांकि आज इंदौर की हवा में सुधार आया है। यहां का एक्यूआई 154 दर्ज हुआ। इसके अलावा उज्जैन का एक्यूआई 126 और जबलपुर का 166 दर्ज किया गया।
NOV 09, 2024 11:53 IST
दिल्ली के इन इलाकों का AQI 400 पार दर्ज
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 अंक बना हुआ है। राजधानी दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर बना हुआ है। बवाना में 412, न्यू मोती बाग में 410, रोहिणी में 407 और विवेक विहार में 403 अंक बना हुआ है।
NOV 09, 2024 11:52 IST
नोएडा, गाजियाबाद में फिलहाल प्रदूषण से राह
सीपीसीबी से मिले आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में अभी आबोहवा खतरनाक स्थिति में नहीं पहुंची है। कुछ ऐसा ही हाल गाजियाबाद का भी है। दिल्ली से सटे होने के चलते गाजियाबाद के कुछ इलाके प्रदूषण स्तर में ऊपर दिख रहे हैं लेकिन कई ऐसे इलाके हैं जिनमें लोग राहत की सांस ले रहे हैं। गाजियाबाद में एक्यूआई 282 और ग्रेटर नोएडा में 288 दर्ज किया गया है। जबकि नोएडा में 254 दर्ज किया गया है।
NOV 09, 2024 10:34 IST
NOV 09, 2024 09:21 IST
NOV 09, 2024 09:20 IST
NOV 09, 2024 08:20 IST
NOV 09, 2024 07:23 IST
झारखंड में सुधर रहा हवा का स्तर
झारखंड के शहरों में भी बीते दिनों हवा का स्तर खराब रहा। लेकिन अब यहां हवा की गुणवत्ता में सुधार आ रहा है। बीते 24 घंटों में रांची का एक्यूआई 170, जमशेदपुर का 170 और धनबाद का 120 दर्ज किया गया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज का अनुमानित एक्यूआई रांची में 110, जमशेदपुर में 100 और धनबाद में 112 दर्ज किया जा सकता है।
NOV 09, 2024 07:23 IST
पराली जलाने से पंजाब की हवा जहरीली
दिल्ली के साथ ही पंजाब की हवा भी जहरीली बनी हुई है। राज्य में पराली जलाने के चलते हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। पराली जलाने के अब तक कुल 5299 मामले पंजाब में दर्ज किए जा चुके हैं। शुक्रवार को मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 252 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 244, बठिंडा का 210, जालंधर का 174, खन्ना का 183 पटियाला का 173 और लुधियाना का भी 173 एक्यूआई दर्ज किया गया।
NOV 09, 2024 07:22 IST
बिहार में भी प्रदूषित हवा
बिहार में भी हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। शुक्रवार को कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में रहा। पटना का एक्यूआई 268, मुजफ्फरपुर का 255, गया का 250, हाजीपुर का 156, सीवान का 170, बेगूसराय का 163, भागलपुर का 148, कटिहार का 167 और औरंगाबाद का 175 दर्ज किया गया।
NOV 09, 2024 07:22 IST
दिल्ली में मिस्ट स्प्रे ड्रोन का इस्तेमाल
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ड्रोन तकनीक का भी सहारा ले रही है। इसके तहत ड्रोन के जरिए पानी का छिड़काव किया जाएगा। शुक्रवार को आनंद विहार में मिस्ट स्प्रे ड्रोन का परीक्षण भी किया गया। ड्रोन एक बार में 15 लीटर पानी का छिड़काव करेगा।
NOV 09, 2024 07:22 IST
दिल्ली की हवा में बढ़ रहा जहर
बढ़ते प्रदूषण के चलते देश की राजधानी दिल्ली गैंस चेंबर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से शहर में हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। शुक्रवार को भी औसत सूचकांक 380 अंक दर्ज किया गया। इस दौरान 12 स्थाना का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा।
