'मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा, पुलिस तुम्हें नहीं बचा सकती'; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

यूपी के कुशीनगर के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने कहा कि पुलिस तुम्हें नहीं बचा सकती। तुम्हारी सुपारी दी गई है। मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा। अगर बचा सकते हो तो खुद को बचाने की कोशिश करो।

कुशीनगर: कुशीनगर में एक कपड़ा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने एक से अधिक बार जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुशीनगर के फाजिलनगर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यवसायी दीपक रौनियार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए धमकी दी, "पुलिस तुम्हें नहीं बचा सकती। तुम्हारी सुपारी दी गई है। मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा। अगर बचा सकते हो तो खुद को बचाने की कोशिश करो।

'मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा, पुलिस तुम्हें नहीं बचा सकती'; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

कॉल कर दी धमकी

रौनियार को चार नवंबर से कॉल आने शुरू हो गए और शनिवार रात को अलग-अलग फोन नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे। पटहेरवा थाना के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कॉल करने वाले के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

End of Feed