LIVE

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में छाया कोहरा; जानें अपने शहर का हाल

Devshanker ChovdharyUpdated Nov 13, 2024, 19:45 IST
Follow on Google News
यूपी में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में छाया कोहरा; जानें अपने शहर का हाल

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में छाया कोहरा; जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं पर भारी बारिश हो रही है, तो कहीं सर्दी आने का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच यूपी के मौसम में भी बदलाव नजर आया है। यूपी में बुधवार को सर्दी का असर दिखा, तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इसी बीच बिहार में भी अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद देश के कई शहरों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। जानिए, आज आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा।

NOV 13, 2024 19:45 IST

यूपी, पंजाब और राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर की सुबह पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 16 नवंबर को भी पंजाब में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। इसके अलावा यूपी और राजस्थान में भी 15 नवंबर को घना कोहरा छाने का अलर्ट है।
NOV 13, 2024 18:05 IST

दिल्ली में शाम को छाई धुंध

NOV 13, 2024 16:13 IST

हिमाचल में कल बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में 14 और 15 नंवबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में धुंध छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
NOV 13, 2024 13:31 IST

बुधवार को कैसा रहा मुंबई का मौसम?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की रफ्तर से हवा चली। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 13, 2024 10:29 IST

उड़ानों पर पड़ा कोहरे का असर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोहरा छाया, जिससे कई उड़ानें भी प्रभावित हुई। कम दृश्यता की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे पर कुछ उड़ानों के मार्गों में बदलाव किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में सुबह 5.30 बजे के आसपास बहुत घना कोहरा छाना शुरू हो गया। शहर में कम दृश्यता की स्थिति थी। अधिकारी के अनुसार, कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। बता दें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन (आईजीआई) देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है।
NOV 13, 2024 08:59 IST

ग्रेटर नोएडा में कोहरा छाया

यूपी में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा पूरी तरह से कोहरे की चादर में ढका हुआ नजर आया, जिस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
NOV 13, 2024 07:47 IST

बिहार में शीतलहर की शुरुआत

बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड बढ़ रही है। हालांकि, अभी भी आसमान साफ है, लेकिन हवाओं में ठंडक महसूस की जा सकती है।
NOV 13, 2024 06:03 IST

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम शुष्क चल रहा है। पिछले कई दिनों से आसमान साफ रह रहा है। इसके साथ ही फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। आईएमडी ने बताया कि जल्द ही मुंबई का मौसम बदलता हुआ नजर आएगा।
NOV 13, 2024 06:00 IST

राजस्थान के तापमान में गिरावट

राजस्थान में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हुए हैं। इन शहरों का तापमान गिरते ही अब प्रदेश में ठंड की एंट्री हो जाएगी।
NOV 13, 2024 05:56 IST

दिल्ली में सुबह-सुबह छाया कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया। हालांकि, ये सारे इलाके में देखने को नहीं मिला। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में अगले सप्ताह से ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा।
NOV 13, 2024 05:54 IST

बिहार में कब से बदलेगा मौसम?

बिहार में जल्द ही मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर के बाद बिहार में सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही आज बिहार के कई शहरों में हल्की ठंड का अहसास हुआ।
NOV 13, 2024 05:48 IST

यूपी में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह मौसम में बदलाव नजर आया। यूपी के ग्रेटर नोएडा-नोएडा में सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही अब यूपी में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है।