शहर

मऊ में तेज रफतार ट्रक ने कॉन्सटेबल को मारी टक्कर, ड्यूटी पर जा रहा था सिपाही

यूपी के मऊ में तेज रफतार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही अवनीश सिंह ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर जा रहे थे।

Image

मऊ में तेज रफतार ट्रक ने कॉन्सटेबल को मारी टक्कर, ड्यूटी पर जा रहा था सिपाही

मऊ: जिला मुख्यालय के भीटी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक सिपाही की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही अवनीश सिंह (40) देर रात बाइक से ड्यूटी से बाइक लेकर वापस अपने कमरे पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री समेत अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में सिपाही अवनीश को श्रद्धांजलि दी। अत्री ने बताया कि सिपाही अवनीश सिंह ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर जा रहे थे, इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी। अंबेडकर नगर जिले के निवासी अवनीश सिंह की पुलिस में 2015 में भर्ती हुई थी। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article