Latur Municipal Corporation Result: लातूर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, BJP के हिस्से आई 22 सीटें

Latur Municipal Corporation Election Result: कांग्रेस को महाराष्ट्र से खुशखबरी मिली है। BMC में हार के बाद लातूर से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। लातूर में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

Latur Municipal Corporation Election Result: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने लातूर में जीत हासिल कर ली है। लातूर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी गठबंधन को हरा दिया है और बहुमत हासिल कर लिया है। लातूर पूर्व सीएम स्व. विलासराव देशमुख का गढ़ है, जहां चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बयान विवादों में रहा था, जिसमें उन्होंने दिवंगत पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की यादों को लातूर से मिटाने की बात कही थी, जिससे कांग्रेस और देशमुख परिवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। चव्हाण ने बाद में अपने बयान के लिए माफी मांगी थी।

End of Feed