Kerala Landslide: वायनाड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 54 की मौत, 250 लोगों को रेस्क्यू किया गया; NDRF का बचाव अभियान जारी

Kerala Landslide: केरल में भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के मैप्पडी के पास भूस्खलन हुआ। इस घटना में 54 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अभी तक 250 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
वायनाड में भूस्खलन
सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका
राहत और बचाव कार्य में जुटी NDRF

Kerala Landslide: केरल के वायनाड जिले के मैप्पडी के पास पहाड़ी इलाके से भारी भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम ने 250 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही फायर फोर्स और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। लेकिन भारी बारिश के कारण राहत बचाव कार्य में कई बाधाएं आई। सभी बाधाओं को पार करते हुए एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने के कार्य में जुटी हुई है।

Kerala Landslide

वायनाड में भूस्खलन

अभी तक भूस्खलन में मरने वाले 10 लोगों की पहचान रामलत, अशरफ, कुन्हिमॉयतीन, लेनिन, विजेश, सुमेश, सलाम, श्रेया, प्रेमलीला और रेजिना बत के रूप में की गई है। मरने वाले लोगों के शवों को 5 जगह रखा गया है। मैप्पाडी स्वास्थ्य केंद्र (32), विम्स (7), वैथिरी तालुक अस्पताल (1), नीलांबुर अस्पताल (8) और मलप्पुरम चुनकाथारा अस्पताल (1) में रखा गया है।

End of Feed