Bareilly Accident: सत्संग से लौट रहे थे श्रद्धालु, ट्रॉली से टकराकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई उनकी बस; 36 घायल

  • Edited by: Anurag Garg
  • Updated Jun 22, 2024, 05:19 PM IST

Bareilly Accident: बरेली जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 36 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बता दें कि लखीमपुर खीरी से लोग एक निजी बस से शामली में सत्संग में शामिल होने गये थे और जब ये लोग बरेली होते हुए आज सुबह लखीमपुर खीरी लौट रहे थे, तब कमुआ गांव के पास लगभग पांच बजे यह हादसा हुआ।

Bareilly Accident: बरेली जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 36 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह हादसा बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने की कोशिश में एक बस पेड़ से जा टकराई।

road accident

रोड एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

राजमार्ग के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी से लोग एक निजी बस से शामली में संत रामपाल महाराज के सत्संग में शामिल होने गये थे और जब ये लोग बरेली होते हुए आज सुबह लखीमपुर खीरी लौट रहे थे, तब कमुआ गांव के पास लगभग पांच बजे यह हादसा हुआ। उनके अनुसार बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे।

End of Feed