शहर

मध्य प्रदेश के सतना में आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग मरे; पांच घायल

मध्य प्रदेश के सतना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में आसमान से मौत बरसी है। सतना शहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और चित्रकूट थाना अंतर्गत मझगवां गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगो की मौत हो गई है। यानी कि सतना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है।

पांच अन्य घायल

इसके अलावा अकाशीय बिजली की चपेट में पांच अन्य लोग भी आए हैं, जो घायल हो गए हैं। उन्हें मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ितों के घर में चीख पुकार मच गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article