'शराब सस्ती करा दो...'मजदूर ने सस्ती दारू के लिए सिंधिया से कर दी अनूठी मांग, कीमत आधी करने की गुहार

Laborer Applied for Cheap Liquor in MP: 'हमारी बस्ती में शराब सस्ती कर दो...' जब एक मजदूर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कर दी अनोखी डिमांड, इसे सुनकर केंद्रीय मंत्री हैरान रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
शिवपुरी के कोलारस में जन समस्या निवारण शिविर लगा था
इस शिविर में नन्हें यादव नाम के व्यक्ति ने अजीबो गरीब आवेदन लगाया
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांग की गई है कि शराब की कीमत कम की जाए

Laborer Applied for Cheap Liquor: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी-गुना में जनता की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है, इस जनता दरबार में सैकड़ों आवेदन आए, लेकिन एक आवेदन चर्चा का विषय बन गया और यह आवेदन था शराब की कीमत कम करने को लेकर जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

shivpuri mp cheap liquor application

'मजदूर ने सस्ती दारू के लिए सिंधिया से कर दी अनूठी मांग

कोलारस में मजदूर का अजीबोगरीब आवेदन सामने आया है यहां एक मजदूर ने सस्ती दारू के लिए आवेदन लगाया और केंद्रीय मंत्री सिंधिया से दारू की कीमत आधी करने की गुहार लगाई।

End of Feed