शहर

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बीमार बच्ची संग माता-पिता ने किया सुसाइड, घर में तीनों पंखे से लटके मिले

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने वालों में माता-पिता औरप 3 साल की मासूम बच्ची शामिल है।

Image

कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची संग परिवार ने किया सुसाइड

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सोमवार सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 3 साल की मासूम बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की गंभीर बीमारी से परेशान होकर माता-पिता ने यह कदम उठाया।

सुबह मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी के एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जब दरवाजा खोला गया तो पति, पत्नी और उनकी छोटी बच्ची तीनों पंखे से लटके हुए मिले।

तीनों को तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और 3 साल की बेटी अदविका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत थे। परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। जतिंद्र के पिता महेंद्र सिंह, जो पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे, उनका करीब 6 महीने पहले निधन हो चुका था। परिवार में अब केवल उनकी मां बिमला देवी बची हैं। जतिंद्र का एक भाई भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।

सुसाइड नोट मिला, पुलिस कर रही जांच

थाना कृष्णा गेट के एसएचओ बलजीत सिंह के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार अपनी बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सुसाइड नोट की सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार