Kota Accident: भोपाल से खाटूश्याम जा रही मिनी बस का एक्सीडेंट, पुल से नीचे गिरा वाहन, 8 श्रद्धालुओं की मौत

Kota Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भोपाल से खाटूश्याम जा रही मिनी बस पुल से नीचे गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।

Kota Accident: राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कोटा के सीमलिया थाना क्षेत्र के कराडिया गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, बस में 23 लोग सवार थे। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

kota accident news

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, इस मिनी बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। कोटा जिले के सीमलिया थाना अंतर्गत कराडिया गांव के पास जब यह वाहन पहुंचा, तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक्सप्रेस-वे के पुल से नीचे जा गिरी।

End of Feed