कोलकाता ट्रिपल मर्डर में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, मृतक महिलाओं के पतियों से की जाएगी पूछताछ

कोलकाता में बीते दिनों तीन महिलाओं की हत्या से हड़कंप मच गया। इस घटना में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर मृतक महिलाओं के पतियों पर हत्या के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है।

पश्चिमी बंगाल में कोलकाता में बीती 19 फरवरी को एक नाबालिग लड़की सहित परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है। सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि परिवार पर बहुत अधिक कर्ज था, लेकिन आर्थिक संकट के बावजूद वे एक आलीशान जिंदगी जी रहे थे। कोलकाता पुलिस दो मृत महिलाओं रोमी और सुदेशना डे के पतियों को हिरासत में ले सकती है। फिलहाल वे दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Crime News

कोलकाता ट्रिपल मर्डर में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग

दोनों भाइयों ने की आत्महत्या की कोशिश

मृत महिलाओं के पति प्रसून डे और प्रणय डे पर 19 फरवरी की सुबह अपनी पत्नियों तथा उनमें से एक की बेटी की हत्या करने और फिर आत्महत्या करने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं के पतियों की आत्महत्या की मंशा थी, जो पूरी नहीं हो सकी थी। क्योंकि जिस वाहन में वे यात्रा कर रहे थे, उसका एक्सीडेंट हो गया था। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

End of Feed